Thursday, 15 September 2016

ठगे गये हम लोग (रोला गीत)



बनते संत महान, काम घटिया ही करते।
खोले धर्म दुकान, कर्म बनिया के करते॥
उनसे लेकर मंत्र, हृदय विह्वल हो रोया।
ठगे गये हम लोग, देख अपनापन खोया॥

छोड़ो माया मोह, नित्य हमको समझाया।
कब्जाकर पर भूमि, आश्रम निज बनवाया।
शैम्पू साबून तेल, बेंचते संत वणिक या।
ठगे गये हम लोग, देख अपनापन खोया॥

चमत्कार बहु भांति, भांति अनुभव करवाते।
भूले सारा ज्ञान, जेल अपवित्र बताते॥
परम संत क्या जेल, पलंग जंगल हो या?
ठगे गये हम लोग, देख अपनापन खोया॥

एक दिवस प्रण ठान, संत जंगल में बैठे।
लायेगा करतार, साधना के बल ऐंठे॥
कहाँ गया वो तेज, आज तू कारा सोया?
ठगे गये हम लोग, देख अपनापन खोया॥

किस पर हो विश्वास, जगत ठग से बोझिल है।
सदमार्ग बताता संत, किन्तु छल में शामिल है॥
जप तप व्रत औ ध्यान, लगे जीवन ही खोया।
ठगे गये हम लोग, देख अपनापन खोया॥

No comments:

Post a Comment