Tuesday, 4 August 2020

शेर और गाना

शेर-1
जिंदगी तू इक अजब राज है,
कितना अनूठा तेरा अंदाज है।
समझ में न आये क्या कह रही है,
ऐसा ही तेरा कुछ अल्फाज है॥

गाना-1-1
जिन्दगी में अपने पराये हुए हैं,
हम हर तरफ जख्म खाये हुए हैं।

शेर-2
जख्मों पे मेरे मरहम न दे,
जख्मों की दवा हम खुद कर रहे हैं।
मिला नहीं कोई अच्छा सा मरहम,
इसलिये हम आंसू लगा रहे हैं॥

गाना-1-2
इक हमदर्द आप ही थे मेरे,
आप लब पे हंसी कुछ दबाये हुए हैं॥

शेर-3
किसलिए हंसते हो क्या बात है?
होंठों में हंसी का क्या राज है?
अरे ये तो बता दो मेरे मरने से पहले,
क्या तुम्हें वो पहली मुलाक़ात याद है?

गाना-2-1
तुम मेरे पास थे तो बड़ी रौशनी थी,
चांद सूरज सितारे और चांदी थी।

शेर-4
तेरी बेवफाई का किससे गिला करूं,
तन्हाई में तेरी यादों से मिला करूं।
तू कहे तो मैं ये दुनिया जला दूं,
वरना जुदाई में खुद ही जला करूं॥

गाना-2-2
ये क्या हुआ बेवफा तुम हुए,
अब चरागे शमा सब बुझाये हुए हैं॥

शेर-5
हमारी याद तुम्हें यूं सताया करेगी,
आंख की किरकिरी तड़पाया करेगी।
उठेगी जलन और गिरेंगे आंसू,
बादल से बिजली गिराया करेगी॥

गाना-3-1
तुम थे गुलशन गुलजार था,
फिजां में शमा थी अतहार था।

शेर-6
कागजी फूलों में खुशबु नहीं है,
बेवफा के आंखों में आंसूं नहीं है।
दिख रही है जो आंखों में थोड़ी सी नमी,
काजल की हंसी है महजूं नहीं है॥

गाना-3-2
चमन में अगन तुम लगाकर चले,
अब फूलो कली मुरझाये हुए हैं॥

शेर-7
आंसूं गिरा के चेहरा क्यों खराब करते हो,
आंखों की रोशनी क्यों खराब करते हो।
घड़ियाली आंसूं अच्छे नहीं होते,
आंसुओं की कीमत क्यों खराब करते हो॥

गाना-4-1
तुम मुझसे वफा तो निभा न सके,
ख्वाबों में भी अपना बना न सके।

शेर-8
वफा, इश्क, मोहब्बत, सब बेमानी है,
मेरा कातिल बेवफा खानदानी है।
उसने खुद ही कहा है कि उसका प्यार,
बनावटी, कागजी और जबानी है॥

गाना-4-2
अरे बेरहम क्या मरकर मिलोगे,
इस जनम में अगर न हमारे हुए॥

शेर-9
दफना के वो यूं मुझे जा रहे हैं,
दुनिया की दौलत लिये जा रहे हैं।
माना हूँ मुफलिस है तंगी गरीबी,
हम मुहब्बत की दौलत लिये जा रहे हैं॥

गाना-5-1
कदमों से ठोकर हमें अब लगा दो,
आंचल का कफन मुझ पे ओढ़ा दो।

शेर-10
मुझे गुल गुलाब गुलशन न देना,
परियों की सोहबत औ जन्नत न देना।
हो सके तो दुप्पटे का कफन ओढ़ा दो,
मेरी मैय्यत पे दो गज कफन न देना॥

गाना-5-2
आखिरी आरजू है इसको तोड़ो नहीं,
मेरी मैय्यत पे अगर आप आये हुए हैं॥

©विन्ध्येश्वरी

No comments:

Post a Comment